No title

 

झारखंड के प्रमंडल

Jharkhand blogs

प्रमंडल क्या होते हैं ?

- प्रमंडल अर्थात ( division ) , राज्य में प्रशासन सही ढंग से काम करे इसलिए राज्य को छोटे छोटे भागो में बांटा गया है ,जिसे हम प्रमंडल (Division)  बोलते है । फिर प्रमंडल को जिला ( District ) में बांटा गया है । जिला को अनुमंडल ( Subdivision ) में और अनुमंडल को प्रखंड (Block ) में बांटा गया है । 
झारखंड राज्य को कुल पांच प्रमंडलों में बांटा गया है । पलामू प्रमंडल , उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल , दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल , संथाल परगना प्रमंडल और कोल्हान प्रमंडल , झारखंड के पांच प्रमंडल हैं ।
झारखंड के गठन के समय मात्र चार प्रमंडल ही थे । जो कि वर्तमान में बढ़कर पांच हो गए । झारखंड के गठन के समय कुल 18 जिला ही थे , जो कि वर्तमान में बढ़कर 24 हो गए । पूर्व में कुल 33 अनुमंडल ही थे   जो अब वर्तमान में बढ़कर 38 हो गए हैं।

कौन नया प्रमंडल बना ? 

Jharkhand Dvision map ,jharkhand blogs


झारखंड के गठन के समय चार ही प्रमंडल थे - पलामू प्रमंडल ,उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल , दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल और संथाल परगना प्रमंडल । जिनमें से सबसे बड़ा दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल था  जिसे दो भागों में विभाजित किया गया और एक नए प्रमंडल का निर्माण किया गया ।
जिसका नाम कोल्हान प्रमंडल रखा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.